Israel-Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरुचा लौटीं भारत, चेहरे पर साफ दिखा खौफ, वीडियो हुआ वायरल

October 8, 2023 by No Comments

Share News

Israel-Hamas War: तेल अवीव और गाजा पट्टी में इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के बीच छिड़े युद्ध के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) सकुशल भारत वापस लौट आई हैं. हमास के हमले के बाद वह इजरायल में फंस गई थीं, जिससे उनके परिजनों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई थी, लेकिन वह मुम्बई लौट आई हैं. डायरेक्ट फ्लाइट न मिलने की वजह से उनको कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर भारत आना पड़ा है. नुसरत एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इजरायल गई थीं. वहां पर उनकी फिल्म अकेली का प्रीमियर भी था, लेकिन हमास के हमले के बाद वह वहां फंस गई थीं. फिलहाल अब सकुशल भारत लौट आई हैं.

यहां देखें वीडियो