Bhai Dooj: भाई दूज 10 या 11 नवम्बर को…जानें सही तारीख और टीका करने का शुभ मूहूर्त

November 9, 2026 by No Comments

Share News

Bhai Dooj: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार दीवापली के ठीक बाद आता है.इसे यम द्विताया भी कहते हैं. यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह और पवित्र प्रेम का प्रतीक है. ये त्योहार रक्षाबंधन की तरह की जाना जाता है. इस दिन बहनें भाई के माथे पर रोचना (टीका) लगाकर और मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं.

मान्यता है कि इस दिन भाई को बहन के घर आकर ही टीका कराना चाहिए. इसके लिए यमराज और यमुना की कथा भी प्रचलित है.

मान्यता है कि इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं तो कहीं-कहीं भटकटैया के पौधे की भी पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि जब बाहर भाई किसी काम से जाएं तो उनको किसी तरह की परेशानी न हो. इसी कामना के साथ बहनें कांटों वाले पौधे की पूजा करती हैं औऱ प्रार्थना करती हैं कि जब मेरे भाई कहीं जाएं तो उनको कांटा (कोई समस्या) न लगे. साथ ही इस दिन बहनें यमराज से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाईयों की रक्षा करना.

टीका लगाने का शुभ मुहूर्त

इस बार भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा. उज्जैन के जाने-मानें ज्योतिषाचार्य कमलकांत कुलकर्णी बताते हैं कि इस बार भाई दूज का त्योहार 11 नवम्बर को मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सुबह 7 से 11 बजे तक टीका लगाया जा सकता है. तो वहीं इसी दौरान चित्रगुप्त पूजन और यमुना स्नान भी कर सकते हैं.

हालांकि कुछ अन्य ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि हिंदू पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे खत्म हो रही है. उदया तिथि के अनुसार 11 नवंबर को ही त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाई को तिलक यानी टीका लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा।

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Bhai Dooj: घर आए भाई को बहनें जरूर खिलाएं ये सफेद चीज…अटल रहेगा सुहाग; जानें भाई दूज का महत्व

Bhai Dooj: घर आए भाई को बहनें जरूर खिलाएं ये सफेद चीज…अटल रहेगा सुहाग; जानें भाई दूज का महत्व

Bhai Dooj Wishes: टीका करके दूज मनाऊँ…भाई दूज पर इन संदेशों से अपनों को कहें Happy Bhai Dooj