Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का बदला गया नाम…देखें अब क्या होगा नाम, 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें होंगी शामिल

January 4, 2024 by No Comments

Share News

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राहुल गांधी अपनी नई यात्रा के साथ देश की जनता से सम्पर्क साधने की तैयारी कर रहे हैं. 14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा का नाम कांग्रेस ने बदल दिया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर ये यात्रा गुजरेगी।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुइ बैठक में यह फैसला किया गया। इसमें पार्टी महासचिव, राज्य प्रभारी, राज्य इकाई प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। पहले यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ था। इस सम्बंध में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी भारतीय ब्लॉक नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा हुई थी।