UP Politics: बैंक में घुसा सांड़ तो अखिलेश ने ली भाजपा सरकार की चुटकी, बोले…”उसकी गलती नहीं “, देखें वीडियो
UP Politics: सांड के बैंक में घुसने के बाद यूपी में सियासत तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा सरकार की चुटकी ली है और कहा है ” सांड की क्या गलती किसी ने कह दिया होगा भाजपा सबके खाते में 15 लाख दे रही है, वो भी भ्रम और बहकावे में बैंक पहुँच गया होगा.” इसके बाद उनकी ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बता दें कि यूपी में आवारा पशुओं को लेकर अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोलते रहते हैं. तो वहीं एक दिन पहले उन्नाव के भारतीय स्टेट बैंक की शाहगंज शाखा में सांड़ के घुसने को लेकर राजनीति और गर्म हो गई है. सांड के बैंक में घुसते ही अफरातफरी मच गई. सुरक्षा गार्ड ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए सांड़ को बाहर निकाला। बैंक के चीफ मैनेजर गौरव सिंह ने बताया कि दो सांड बैंक के बाहर लड़ रहे थे। एक सांड ने दूसरे को दौड़ाया तो वह बैंक में घुस गया। गनीमत रही कि उस समय बैंक में ग्राहक कम थे। सुरक्षा गार्ड ने डंडे से हांकते हुए उसे बाहर भगा दिया
यहां देखें वीडियो