जुबां फिसली, दुर्घटना घटी…CM मोहन यादव जेपी नड्डा को बोल गए मुर्दा…Video
Mohan Yadav: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले पीएम मोदी के जिंदाबाद का नारा लगाया, इसके बाद जेपी नड्डा में जबान फिसल गई और बोल बैठे मुर्दा…फिर तुरंत ही जुबान सम्भाली और बोले जिंदाबाद. इसके बाद राहुल गांधी मुर्दाबाद बोले. फिलहाल तब तक ये वीडियो बन चुका था और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा चल रही है. इसी दौरान मंच से भाषण देते समय जुबान फिसल गई और फिर जमकर उनके अपने ही लोग हंसते दिखाई दिए. कुछ खुलकर तो कुछ मुंह छुपा कर हंस रहे थे.
जेपी नड्डा मुर्दा… जुबां फिसली दुर्घटना घटी https://t.co/voh3jiyAIz
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) November 4, 2026
ये भी पढ़ें-मुकेश अंबानी एक बार फिर से बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन…जानें दुनिया में कितने नम्बर पर?