Ganesh Utsav: बेंगलुरू में इतने लाख नोटों से की गई गणेश पंडाल की सजावट…ये अद्भुत Video हुआ वायरल

September 16, 2024 by No Comments

Share News

Ganesh Utsav: अनन्त चतुर्दशी यानी 17 सितम्बर को 10 दिन से चल रहे गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा. इस दिन मुम्बई से लेकर हर जगह पर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा. बता दें कि इस दौरान गणेश भगवान के भक्तों में उनके प्रति जो आस्था दिखाई दी है वो अद्भुत है.

सोशल मीडिया पर बेंगलुरू के एक गणेश पंडाल की सजावट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पंडाल की खास बात ये है कि इसे भारतीय नोटों की करेंसी से सजाया गया है. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि पंडाल में तकरीबन 90 लाख रुपये के नोट लगाए गए हैं। पूरे मंदिर की सजावट में करीब ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.