ममता बनर्जी ने खोया आपा…अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़-Video

Share News

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता हाथ से जाने के बाद पार्टी के कद्दावर नेता भी लगातार ममता बनर्जी को छोड़ते जा रहे हैं. तो वहीं ममता बनर्जी ने लगता है अब अपना आपा खो दिया है, शायद इसीलिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल कालीघाट में तृणमूल कांग्रेस की रैली थी. इसी दौरान रैली में अफरा-तफरी मच गई और लोग हंगामा करने लगे. इस पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आपा खो दिया और एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया. बाद में पता चला कि वह पार्टी कार्यकर्ता है. तो वहीं सत्ताधारी पार्टी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

तो वहीं तृणमूल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट से अनुमति मिली थी लेकिन बीजेपी समर्थकों ने जुलूस में घुसकर बाधा डाली और माहौल खराब करने की कोशिश की.

तो वहीं ममा बनर्जी ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है. इसको लेकर वह कोर्ट से शिकायत करेंगी.

ये भी पढ़ें-मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में ब्लास्ट! मास्टरमाइंड का जवाब सुन पीट लेंगे माथा- Video