AKTU News: बीटेक प्रवेश के लिए च्चॉइस फिलिंग 13 जुलाई से…पढ़ें पूरी जानकारी
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 जुलाई से 16 जुलाई तक होगी तो वहीं सीट अलॉटमेंट 18 जुलाई को किया जाएगा।
दूसरी ओर सीट कंफर्मेशन एवं फ्रीज एवं सीट फ्लोट 18 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। दूसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग 21 जुलाई से 22 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 25 से 26 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज एवं फ्लोट 25 से 26 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में ऑनलाइन च्वॉइस लॉकिंग 27 से 28 जुलाई तक होगी।
सीट अलॉटमेंट 30 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क एवं सीट फ्रीज एवं फ्लोट 31 जुलाई से एक अगस्त जुलाई तक किया जा सकेगा। चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट तीन अगस्त को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क चार अगस्त से सात अगस्त तक किया जाएगा। ऑनलाइन सीट विड्रा शाुल्क चार अगस्त से सात अगस्त तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को चार अगस्त से सात अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
ये भी पढ़ें-सीएम योगी ने शिक्षकों-शिक्षामित्रों और रसोइया को दिया ये तोहफा…बोले आचार्य चाणक्य को बनाइए आदर्श-Video