Viral Video: अर्थी से उठकर खड़ा हो गया युवक…फिर पुलिस ने लगा दी हथकड़ी; जानें क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

September 16, 2024 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क के बीच में ही अर्थी पर लेटा हुआ एक युवक दिखाई दे रहा है और लग रहा है कि वास्तव में किसी युवक का शव है, जबकि वह मरा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन वास्तव में वह युवक मरा नहीं है बल्कि रील बनाने के लिए उसने मरने का नाटक किया और बीच सड़क पर जाम लगा दिया.

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सामने आया है. फिलहाल इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. सम्बंधित युवक का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती ने बताया है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.