Viral Video: पिता ने इस वजह से अपनी बेटी के सिर पर ही फिट करवा दिया CCTV कैमरा…युवती ने बताई ये चौंकाने वाली बात, देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की के सिर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ दिखाई दे रहा है. ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. दावा है कि युवती के पिता ने उसकी सुरक्षा को लेकर ये सीसीटीवी कैमरा उसके सिर पर लगवाया है. ताकि वह हर वक्त अपनी बेटी पर नजर रख सके.
इस बात का खुलासा एक वीडियो के जरिए युवती ने खुद किया है और बताया है कि उसके पिता ने उसकी सुरक्षा के लिए ही ये सीसीटीवी कैमरा लगवाया है. इसी के साथ ही युवती ने ये भी कहा है कि उसे अपने पिता के इस फैसले पर कोई ऐतराज नहीं है. युवती ने ये भी कहा है कि से अपने पिता के हर फैसले पर पूरी सहमति है. ऐसा करने के पीछे वो कराची का हिट एंड रन केस के बारे में भी बताती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती कहती है कि वो पाकिस्तान के सबसे व्यस्त शहर कराची से ताल्लुक रहती है. युवती का दावा है कि कराची में अक्सर लड़कियों के साथ कई घटनाएं होती रहती हैं. ऐसे में उनके पास कोई सबूत नहीं होता है. इसलिए उनको इंसाफ नहीं मिल पाता है. वह कहती है कि अगर, कोई मेरा एक्सीडेंट कर दे तो कम से कम सबूत तो रहेगा. युवती दावा करती है कि यही वजह है कि उसके पिता ने उसके सिर पर सीसीटीवी कैमरा बांध दिया है. ताकि जब वो घर से बाहर निकले तो उसके पिता उस पर लगातार अपनी नजर रखें और किसी तरह की घटना होने पर उनके पास सबूत भी रहे.