गोविंदा को लगी गोली, इस तरह हुआ हादसा; अस्पताल में भर्ती, जानें कैसा है हाल

October 1, 2024 by No Comments

Share News

Govinda News: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनको मंगलवार को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई है. उनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि वह पिस्तौल को केस में रख रहे थे. इसी दौरान गलती से गोली चली और उनके बाएं पैर में घुटने के पास जाकर लग गई. ये हादसा सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि जैसे ही गोली की आवाज घर के अन्य लोगों ने सुनी, गोविंदा के पास पहुंचे और उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल अब वह खतरे से बाहर हैं लेकिन अभी गोविंदा होश में नहीं आए हैं. उनका इलाज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में जारी है.

अभिनेता के प्रबंधक ने मीडिया को जानकारी दी कि ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी. ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है.” इसी के साथ ही प्रबंधक ने ये भी बताया कि हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था. तो वहीं गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी.”

घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि अभिनेता गोविंदा (60) तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी और उनके पैर में जा लगी. फिलहाल इस सम्बंध में अभिनेता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल अभिनेता का इलाज जारी है और अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

ये भी पढ़ें-चौंका देने वाला मामला; नोट पर महात्मा गांधी की जगह पर छाप दी अनुपम खेर की फोटो…सर्राफा व्यापारी के साथ हो गया ये बड़ा खेल-Video