गांधी जयंती पर हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान…हाथ में तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने CM सिद्धारमैया के पैरों से उतारे जूते; भाजपा ने की ये मांग-Video
Gandhi Jayanti Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लेकर किसी दूसरे शख्स का जूता बांध रहा है. यह वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथ में तिरंगा लेकर जो शख्स जूते बांध रहा है वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता है और जिस शख्स के जूते बांधे जा रहे हैं वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धारमैया महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने हाथ में तिरंगा लेकर उनके जूते बांधे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ हाथ में तिरंगा लेकर सिद्धारमैया के जूते उतार रहा है और इस दौरान सीएम ने उसे मना करने की भी कोशिश नहीं की तो वहीं कुछ देर में एक अन्य कार्यकर्ता जूते बांध रहे कार्यकर्ता से तिरंगा ले लेता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसको लेकर भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया को घेरा है.
#WATCH बेंगलुरु: हाथ में तिरंगा लिए एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैरों से जूते उतारे। सिद्धारमैया महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कार्यकर्ता के हाथों से झंडा हटाया और उस कार्यकर्ता ने… pic.twitter.com/KkOMUWF3I8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सिद्धारमैया और सत्तारूढ़ पार्टी से तिरंगे का अपमान करने के लिए माफी मांगने के लिए कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर भारत आज विश्व में अग्रणी राष्ट्र है. राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रभक्त ये सब कांग्रेस के लिए हमेशा निरर्थक रहे हैं.” इसके अलावा विजयेंद्र ने आगे कहा है कि कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज को गुलामी के प्रतीक के रूप में पेश किया है और मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति भी नहीं जताई है. यह राष्ट्र के साथ ही राष्ट्रध्वज का अपमान है. विजयेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस को तुरंत देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.