Lucknow: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण को लेकर दिया ये संदेश…तस्वीरों में समायी प्रकृति

October 3, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow: सेवा संकल्प द्वारा भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मंडल के सहयोग से बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा 2024 विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक 31 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेवा संकल्प से रंजना तिवारी विद्यालय में उपस्थित रहीं।

poster competition

वरिष्ठ शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव द्वारा पूरी टीम का विद्यालय में स्वागत किया गया। छात्राओं को बताया गया कि यदि हम पर्यावरण के अनुकूल जीवन पद्धति अपनाएं, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल पद्धति को अपनाएं तो हम भारत को हरित और कचरा मुक्त बना सकते हैं।

poster competition

छात्रों को प्रेरित किया कि वह स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारीजनों, आसपास के लोगों, हित मित्रों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें क्योंकि यह स्वच्छता अभियान देश में साफ सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ही चलाया जा रहा है।

इन्हीं विचारों को लेकर छात्राओं ने खूबसूरत पोस्टर्स बनाए। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव, नोडल पूनम यादव, सहयोगी शिक्षिकाओं ऋचा अवस्थी,मंजुला यादव के निर्देशन में हुआ। कक्षा 11 की पलक निषाद प्रथम, रिया द्वितीय तथा कक्षा 10 की शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं।

poster competition

सभी विजयी छात्राओं को शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए गए। पुरस्कार वितरण के समय उमारानी यादव, उत्तरा सिंह, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह ,रागिनी यादव और मीनाक्षी गौतम भी उपस्थित रहीं और सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए।

ये भी पढ़ें-Viral News: क्या क्रीम वाले बिस्किट में होते हैं सूक्ष्म जीव? ये Video देखने के बाद बंद कर देंगे खाना