PM Modi: नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी ने मां दुर्गा को समर्पित लिखा ये गरबा गीत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

October 7, 2024 by No Comments

Share News

PM Modi: नवरात्र का त्योहार चल रहा है और लोग देवी माता की पूजा कर रहे हैं तो वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यानी पहले ही दिन से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की स्तुति का वीडियो शेयर कर रहे हैं.

इसी बीच सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को समर्पित खुद के द्वारा लिखा ‘गरबा’ गीत साझा किया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, यह नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में, यहां आवती कलाय है, एक गरबा जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।

ये भी पढ़ें-Navratri 2024: नवरात्र के पहले दिन इन भाजपा नेताओं ने देवी मंदिरों में लगाई अर्जी, PM मोदी ने कही ये बात-Video