Ratan Tata: “गलत सूचना न फैलाएं…” जानें ऐसा क्यों बोले रतन टाटा?

October 7, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata: टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग उनकी सलामती की प्रार्थना करने लगे लेकिन इसके तुरंत ही बाद रतन टाटा ने खुद ही सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन किया और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और गलत सूचना न फैलाएं.

बता दें कि रतन टाटा का स्वास्थ्य बिगड़ने और ICU में भर्ती होने की खबरें वायरल हो रही हैं और दावा किया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य खराब है और उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया गया कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में रखा गया है। हालांकि, कुछ ही देर बाद खुद रतन टाटा ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया.

रतन टाटा ने दावों का खंडन करते हुए कहा, ‘मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रहीं अफवाहों से अवगत हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपसे अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।’

जानें कौन हैं रतन टाटा?

हालांकि देश से लेकर विदेश तक सभी रतन नवल टाटा को बखूबी जानते हैं. वह एक भारतीय व्यापारी, निवेशक, दानवीर और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह टाटा समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं। उनको भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुका है.

ये भी पढ़ें-PM Modi: नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी ने मां दुर्गा को समर्पित लिखा ये गरबा गीत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video