PM मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद मचा सियासी घमासान…देश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन-Video

October 26, 2026 by No Comments

Share News

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में पीएम मोदी के पिता को लेकर जो विवादित बयान दिया है उसके बाद सियासी माहौल गरम हो गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. भाजपा की मांग है कि खरगे अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगें। तो दूसरी ओर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा है कि खरगे की टिप्पणी को पूरे संदर्भ में समझने की जरूरत है.

जानें क्या है मामला?

बता दें कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया था. इस मौके पर बोलते हुए खरगे भाषण दे रहे थे कि तभी बीच में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं.

इस पर जवाब देते हुए खरगे ने कहा, ‘मोदी के बाप भी चले जाएंगे.’ इसी के बाद से भाजपा इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमान बता रही है और विरोध शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-अनिल पंडित ने दाऊद और सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर सलमान खान को दी धमकी… सुनें वायरल ऑडियो