राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं…कई घायल; SIT गठित-Video

October 26, 2026 by No Comments

Share News

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां उस वक्त आपस में टकरा गईं जब वह सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

खबरों के मुताबिक, काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से तेज आवाज के साथ भिड़ गईं. इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में एक के बाद एक कर टकरा गईं. दुर्घटना हलियापुर थानाक्षेत्र के अंर्तगत हुआ है।

DGP के आदेश के बाद गठित हुई SIT

राहुल गांधी के काफिले के आपस में भिड़ंत मामले में DGP के आदेश पर SIT का गठन किया गया है. फिलहाल अब SIT घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों तथा किसी प्रकार की लापरवाही/सुरक्षा में चूक आदि की जांच करेगी.

एसआईटी में इनको किया गया है शामिल

किरण एस, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ – अध्यक्ष
बृज नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर -सदस्य
श्रीराम कृष्ण चतुर्वेदी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सुलतानपुर सदस्य

ये भी पढ़ें-Anant Singh News: अनंत सिंह पर JDU से 6 साल के लिए निष्कासित… हाल ही में दिया था नीतिश के लिए मर्डर कराने वाला बयान-Video