Bihar News: दशहरा मेले में हाथी का तांडव… कार सहित कई वाहनों को किया चकनाचूर; फिर हुआ ये-Video
Bihar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी भीड़भाड़ वाली जगह पर तांडव करता नजर आ रहा है. वह कार सहित कई वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करता दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के छपरा जिला के एकमा बाजार में एक हाथी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और फिर उतने उत्पात मचाना शुरू कर दिया.
ये घटना विजयदशमी व दुर्गा पूजा मेले की बताई जा रही है. हाथी के उत्पात को देखकर मेले में हड़कंप मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. मेला भुली गांव से हर साल की तरह इस बार भी आयोजित किया जा रहा था. इस घटना के दौरान हाथी पर महावत के साथ दो बच्चे और एक परिजन सवार थे, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भय का माहौल बन गया. फिलहाल महावत ने हाथी को काबू में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन हाथी पूरी तरह बेकाबू हो चुका था. बताया जा रहा है कि मेले में उत्पात मचाने के बाद हाथी भागते हुए खेत में चला गया. हालांकि हाथी पर सवार लोगों को बचा लिया गया.
छपरा जिला के एकमा बाजार में एक हाथी का मानसिक संतुलन बिगड़ा, कई कारों को कुचला। pic.twitter.com/UeVmXHyWGL
— Educators of Bihar (@BiharTeacherCan) October 12, 2024
महावत ने दिखाई सूझबूझ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महावत की सूझबूझ से हाथी को किसी तरह से काबू में कर लिया गया और फिर हाथी पर सवार दोनों बच्चों और परिजन को सुरक्षित नीचे उतारा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब तक हाथी उत्पात मचाता रहा, तब तक दिल थाम कर लोग बस हाथी पर सवार लोगों को बचने की प्रार्थना कर रहे थे.