“मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो…” सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी; आरोपी फैजान ने किया बड़ा खुलासा
Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी जान से मारने की धमकी मिली है. मालूम हो कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) की ओर से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. तो वहीं इस ताजा मामले में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफआईआर की कॉपी के अनुसार धमकी देने वाले ने 50 लाख मांगे गए थे. आरोपी ने कहा है कि अगर मुझे 50 लाख नहीं दिये गए तो मैं मार डालूंगा. रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी की टीम ने फोन उठाया था. फोन पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा ,” शाहरुख खान ये बैंडस्टैंड वाला है ना. जब सिक्योरिटी ने पूछा कि कौन? तो आरोपी ने कहा- लिखना है तो मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो. फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया था. धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
फैजान नाम के शख्स के नम्बर से दी गई धमकी
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स के मोबाइल नम्बर से शाहरुख खान को धमकी भरी कॉल की गई थी. ताजा खबर सामने आ रही है कि ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था. धमकी भरा फोन आते ही ऑफिस में हड़कंप मच गया और फिर तुरंत पुलिस से शिकायत की गई. इसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था. लास्ट लोकेशन बाजार की मिली. फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंच गई है और लगातार उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, जिसका मोबाइल नम्बर है.
तो वहीं फैजान ने दावा किया है कि उसने 2 नवंबर, 2024 को अपना मोबाइल फोन खोने के बाद उसने रायपुर के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिस किसी को भी वह नंबर मिला उसने इसका दुरुपयोग कर शाहरुख खान को धमकी भरी कॉल किया है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, फैजान ने मीडिया के सामने दावा किया है कि इस केस के बाद मुंबई पुलिस आज सुबह आई और मेरा बयान दर्ज करके ले गई. मुंबई पुलिस ने मुझे बताया कि आपके नंबर से धमकी भरी कॉल की गई है, मैंने उन्हें बताया कि मैंने 2 नवंबर को अपना मोबाइल खो दिया था और स्थानीय स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. फिर 5 नवंबर को ये खुलासा हुआ कि मुंबई पुलिस को 5 नवंबर को धमकी भरी कॉल मिला था. गौरतलब है कि साल 2023 से ही शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें पठान और जवान की सफलता के बाद से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मुंबई पुलिस ने शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी थी.
मालूम हो कि इस केस के सम्बंध में रिपोर्ट 5 नवम्बर को लिखी गई है. गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख खान ने अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. साइबर सेल की टीम भी इस पूरे केस को खंगाल रही है और धमकी के पीछे की रहस्य जानने में लगी हुई है. मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यूमेंट्स से लिया गया है या नहीं सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इसी के साथ ही फैजान से लगातार पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस पूरी घटना के पीछे क्या मामला है?