सिंदूर भरते ही दारोगा पति ने सिपाही पत्नी को मारा थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला-Video
Bihar News: बिहार के नवादा में एक महिला सिपाही को दारोगा पति ने उस वक्त थप्पड़ जड़ दिया जब वह उससे शादी कर रहा था. इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि 2023 से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच महिला सिपाही गर्भवती हो गई और फिर दारोगा पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया. इसके बाद महिला सिपाही ने केस दर्ज करा देने की चेतावनी दी तो वह शादी करने के लिए तैयार हो गया और शादी करते ही उसे थप्पड़ जड़ दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभनाथ मंदिर में दारोगा सचिन कुमार ने महिला सिपाही से शादी की है. फिलहाल इस मामले में महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई और एसपी अभिनव धीमान ने दारोगा को तुरंत निलंबित कर दिया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थप्पड़ लगते ही महिला सिपाही जमीन पर गिर जाती हैं. इसके बाद सचिन कुमार उनको मनाता है लेकिन वह उसकी नहीं सुनतीं और कैमरे के सामने दारोगा द्वारा की गई करतूत को बताती रहती हैं. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
बिहार के नवादा में मांग भरते ही दरोगा ने महिला सिपाही को मारा थप्पड़..जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..इस मामले में SP ने पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में 2020 बैच के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. pic.twitter.com/bqqUJm8Q9E
— Shambhu Patwa Dighwara wala (@djshmbhu30) February 4, 2025