Shahrukh Khan: शाहरुख खान को लेकर नया विवाद…सेना के रिटायर्ड अधिकारियों ने कह दिया ‘नॉनसेंस’
Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एयरपोर्ट के अंदर करीब 20 से अधिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों के घेरे में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया है. आम जनता के साथ ही भारतीय सेना में सेवारत रहे कई वरिष्ठ अधिकारियों ने CISF को खरी-खरी सुनाई है और आपत्ति भी जताई है.
भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों के साथ ही मेजर जनरल राजू चौहान वीएसएम जैसे कई जाने-माने सेना के अधिकारियों ने इस कृत्य के लिए सीआईएसएफ को जमकर सुनाया है. रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान ने कहा है कि ‘आप शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर एस्कॉर्ट करने के लिए इतने सारे कर्मियों को तैनात करके अपने बल का अपमान क्यों कर रहे हैं? क्या आपके एसओपी ऐसा कहते हैं?’ राजू चौहान का बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
Why are you demeaning your force by deploying so many personnel to escort Shahrukh Khan at airport? Do your SOPs say so?@CISFAirport @CISFHQrs pic.twitter.com/wMz6UcZDnT
— Maj Gen Raju Chauhan, VSM (veteran)🇮🇳 (@SoldierNationF1) April 10, 2025
तो वहीं सीआईएसएफ ने इसका जवाब भी दिया है लेकिन मेजर जनरल राजू चौहान उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और आगे कहा कि ‘ऐसी आकस्मिकताओं से निपटने के बेहतर तरीके हैं और आप उनसे अवगत हैं. 40 वर्षों तक वर्दी पहनने के बाद मुझे यह देखकर दुख होता है कि वर्दी में लोगों को ऐसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जो उनके स्टेटस को नीचा दिखाते हैं. अगर आपको लगता है कि तैनाती उचित थी और इससे आपके गौरव को ठेस नहीं पहुंची, तो आपको सैल्यूट है.’ इसके आगे उन्होंने ये भी लिखा है, यह बात यहीं पर खत्म नहीं हुई.
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कही ये बात
इस विवाद पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि यह बल का सरासर दुरुपयोग है. मालूम हो कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लो देश का एक बड़ा नाम है. उन्होंने कश्मीर में सक्रिय आतंकवाद को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाई है. उनका नाम न केवल कश्मीर बल्कि पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है.
‘नॉनसेंस’
विवाद यहीं पर खत्म नहीं हुआ है, भारतीय सेना के एक और सेवानिवृत्त अधिकारी कर्नल एके तिवारी ने इस पूरे मामले को ‘नॉनसेंस’ तक कह दिया है. उन्होंने कहा, “नॉनसेंस! यह वर्दी और हमारे लड़कों का अपमान है. फेमस पर्सनालिटी को अपनी सिक्योरिटी का इंतजाम न केवल खुद करना चाहिए, बल्कि उसका खर्च भी उठाना चाहिए.”
My status I am proud of. No reel star can match the status of a soldier in uniform. Jai Hind
— Maj Gen Raju Chauhan, VSM (veteran)🇮🇳 (@SoldierNationF1) April 11, 2025
एक फैन का इस तरह दिया मेजर जनरल ने जवाब
बता दें कि इस विवाद पर जहां एक वर्ग आपत्ति जता रहा है तो वहीं शाहरुख खान के कुछ फैन इसको सही बता रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के द बटर फ्लाई एकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें कहा गया है कि ‘जब आपको शाहरुख खान के बराबर दर्जा मिल जाएगा तो आपके लिए भी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के इसे ही पेश आना होगा, ताकि सिक्योरिटी लैप्स और भीड़ की बर्बरता से बचा जा सके. इस पर मेजर जनरल राजू चौहान ने करारा जवाब देते हुए लिखा है, “मुझे अपने स्टेटस पर गर्व है. कोई भी रील स्टार यूनिफार्म में सोल्जर के स्टेटस को मैच नहीं कर सकता है.”
There are better ways to handle such contingencies and you are aware of them. Having worn uniform for 40 yrs, it pains me to see people in uniform being used for duties that demean their status. If you feel that the deployment was justified and it doesn’t hurt your pride 🫡
— Maj Gen Raju Chauhan, VSM (veteran)🇮🇳 (@SoldierNationF1) April 11, 2025
सीआईएसएफ ने दिया ये जवाब
इस मामले में विवाद गहराता देख सीआईएसएफ एयरपोर्ट सेक्टर हेडक्वार्टर ने जवाब देते हुए कहा है ‘शाहरुख खान एक प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती हैं, जिनके बहुत सारे प्रशंसक हैं. उनके इर्द-गिर्द लोगों की भीड़ होने की संभावना हमेशा बनी रहती है, जिससे दूसरों को असुविधा हो सकती है. पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए सीआईएसफ की एक टीम तैनात की गई थी.’
ये भी पढ़ें-“मैं केवल 22 साल की थी और डायरेक्टर…”, इस अभिनेत्री के खुलासे से फिल्म इंडस्ट्री में आया भूचाल-Video