“मैं केवल 22 साल की थी और डायरेक्टर…”, इस अभिनेत्री के खुलासे से फिल्म इंडस्ट्री में आया भूचाल-Video
Shalini Pandey: अक्सर ही फिल्म जगत की तमाम अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है तो वहीं कईयों ने कास्टिंग काउच का भी जिक्र किया है. हालांकि इस मामले में कई अभिनेत्रियां सामने से विरोध दर्ज कराती रही हैं तो कईयों ने सफलता के लिए मुंह बंद कर लिया. तो वहीं हाल ही में अभिनेत्री शालिनी पांडे ने भी इसी तरह की एक घटना का जिक्र किया था. उनका बयान लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उन्होंने बयान में खुद के साथ हुए एक घटनाक्रम का जिक्र किया है और बताया है कि वह उस वक्त कितनी परेशान हो गई थीं. इसी के बाद ही उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सीमाएं तय कर ली थीं और फिर उसी के अनुसार वह आगे बढ़ीं. इस दौरान लोगों ने मीठा बोलने और सबके साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह भी दी और कहा कि लोगों को परेशान न करो, उनसे गलत तरीके से बात न करो। शालिनी ने आगे बताया है कि सलाह देने वाले लोगों का कहना था कि अगर वह निर्देशकों व फिल्मी जगत के अन्य लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगी तो उनको फिल्में नहीं मिलेंगी, काम नहीं मिलेगा।
उन्होंने अभिनेताओं के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया है और कहा है कि उन्होंने करियर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के पुरुषों के साथ काम किया है. वह कहती हैं कि मैं ऑन-स्क्रीन, ऑफ-स्क्रीन और क्रू के भीतर की बात कर रही हूं। हां, आपको बस सीमाएं तय करनी होती हैं।”
निर्देशक बिना खटखटाए ही घुस गए थे वैन के अंदर
फिल्मज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में शालिनी पांडे ने साउथ फिल्म के सेट पर बिताए खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने बताया कि जब मैं कपड़े बदल रही थीं, तभी एक निर्देशक उनकी वैन में बिना खटखटाये ही अंदर घुस गए थे। यह घटना करियर के शुरूआती दिनों में हुई थी. मैं एक दक्षिण भाषा की फिल्म कर रही थी। शालिनी ने आगे बताया कि मैं इस घटना से पूरी तरह से घबरा गई थी। मैं निर्देशक पर चिल्लाई। ये मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, क्योंकि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि ऐसा हो सकता है, इसलिए मैं घबरा गई और मैं उन पर चिल्ला पड़ी।
ये कोई तरीका है
शालिनी ने घटना के बारे में आगे बताया कि जब मेरे साथ ये घटना हुई थी उस वक्त मैं केवल 22 साल की थी। मैं एक दम से पागल सी हो गई थी। जब वो निर्देशक चले गए तो लोगों ने मुझसे कहा कि मुझे उन पर चिल्लाना नहीं चाहिए था। शालिनी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि लेकिन आप खुद सोचिए, ये कोई तरीका तो नहीं होता है, अंदर आने का। शालिनी आगे बोली कि सिर्फ इसलिए कि मैं नई हूं, आप बिना खटखटाए अंदर नहीं आ सकते। वह कहती हैं कि आप मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते। शालिनी ने आगे कहा कि इस बारे में मुझे बाद में अहसास हुआ कि ये कुछ ऐसा है जो मैं अपने साथ लेकर चलती हूं। मैं लोगों को एक गुस्सैल व्यक्ति लगती थी, लेकिन ये मुझे खुद को बचाने के लिए करना पड़ा.
“Early in my career, at 22, a director entered my vanity without knocking, and though advised to stay silent, I yelled in anger because self-respect matters.”
– Actress #ShaliniPandey. pic.twitter.com/IvgBwVuwJu
— WC (@whynotcinemasHQ) April 2, 2025