Farrukhabad: “बगैर पैसों के स्कूल नहीं चलता…” टीसी के नाम पर इस स्कूल में वसूली; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप-Video

April 18, 2025 by No Comments

Share News

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित आदर्श विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बच्चों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के लिए 500-500 रुपये वसूले रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि ये स्कूल बगैर पैसों के नहीं चलता. इसी के साथ ही कैमरे के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं की खामियां भी गिनवा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय के शिक्षक कहते दिख रहे हैं कि एक बच्चे की टीसी कटवाने के 500 पड़ेंगे. इसी के साथ ही वह ये भी कह रहे हैं कि यहां सरकारी कुछ नहीं है, सब प्राइवेट समझो. इसी के साथ ही वह वीडियो बनाने वाले से तीन टीसी के 15 सौ रुपए भी ले लेते हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय अभिभावकों ने भी विद्यालय पर मनमाना वसूली करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही जिला प्रशासन से स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है. तो वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. फिलहाल अभी तक वीडियो में दिख रहे शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी शिक्षक की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. जैसे ही उनके द्वारा कोई भी बयान सामने आता है. उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-UP News: खंड शिक्षा अधिकारी पर लगा अवैध वसूली का गम्भीर आरोप… अध्यापक ने DM से की ये शिकायत-Video