IPL के बीच मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी…ईमेल से मचा हड़कंप; भाई ने दर्ज कराई FIR

Share News

Mohammed Shami: वर्तमान समय में जहां भारतीय क्रिकेटर्स IPL खेल रहे हैं। तो इसी बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको एक धमकी भरा ईमेल किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद पूरे खेल जगत में हड़कंप मच गया है. शमी फिलहाल हैदराबाद में हैं। तो वहीं पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. इसी के साथ ही पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसने इस तरह की हरकत क्यों की है?

बता दें कि शमी इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं। धमकी मिलने के बाद शमी के भाई हसीब अहमद ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल शमी घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं, यानी उनका एक घर कोलकाता में भी है।

बता दें कि शमी इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम में वह आईपीएल खेल रहे हैं. आज यानी सोमवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यानी आज भी वह अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और इसी बीच धमकी भरा ईमेल उनको मिला है. ये धमकी भरा ईमेल रविवार शाम को उनको किया गया है। बता दें कि आईपीएल का आयोजन 25 मई तक होगा।

शमी ने लम्बे समय बाद की है वापसी

बता दें कि मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। वह भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनको सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद करीब दो साल तक वह क्रिकेट के मैदान से दूर रहे और अब आईपीएल के माध्यम से उनकी वापसी हुई है।

भारत और इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज में भी खेलने का किया दावा

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जून में खेली जाएगी। इसमें भी खेलने की दावेदारी मोहम्मद शमी पेश कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक टीम की घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें-समाज में अश्लीलता घोलने वाले रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर इन 7 धाराओं में दर्ज हुआ केस…जानें कितनी हो सकती है जेल की सजा?