पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई…ओटीटी पर पाकिस्तान का सब कुछ बंद; इन बांधों के खोल दिए गए गेट, बढ़ा बाढ़ का खतरा-Video
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों को पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मारी गई गोली के जवाब में भारत की कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जारी है. पहले तो भारत ने चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के तीन गेट को खोल दिए हैं जिससे पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.
तो इसी के साथ ही भारत के ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई भी पाकिस्तानी वेब सीरीज नहीं चलाई जाएगी. इससे भारत ने पाकिस्तान पर आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश की है.
#BreakingNews | India bans Pakistan-origin content on OTT platforms, citing national security.
The move follows the April 22 #PahalgamTerrorAttack and invokes the IT Rules, 2021. Platforms told to act immediately.@MIB_India @PIB_India #operation_sindoor #OperationSindoor… pic.twitter.com/KMlqsnZqHe
— DD News (@DDNewslive) May 8, 2025
भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में आज महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान के बने किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग तत्काल प्रभाव से बंद कर दें।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की. हालांकि सेना ने मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया लेकिन पुंछ में हमले के दौरान भारत के एक जवान शहीद हो गए हैं तो वहीं कई स्थानीय नागरिक मारे गए हैं. इसी के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान का एयरबेस सिस्टम ध्वस्त कर दिया है.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Latest visuals from Reasi’s Salal Dam built on Chenab River; 3 gates of the dam are seen open.
(Visuals shot at 4:45 pm today) pic.twitter.com/kkZlJ7PynZ
— ANI (@ANI) May 8, 2025
इसी के साथ ही भारत ने बड़ा फैसला करते हुए चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के तीन गेट को खोल दिया है, जबकि अभी तक इस बांध को बंद कर पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोका गया था. यह कदम भारत की ओर से सिंधु जल संधि को रद्द करने के बाद उठाया था लेकिन जब अब फिर से सलाल डैम के गेट खोल दिए गए हैं तो इससे माना जा रहा है कि पीओके में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है.
बता दें भारत ने आज भारी बारिश के बाद रामबन के बगलिहार डैम के साथ ही सलाल का भी गेट खोल दिया है. इससे भारी मात्रा में पानी पाकिस्तान पहुंचेगा. माना जा रहा है कि इससे पाकिस्तान के निचले इलाके डूबने की आशंका है. हालांकि भारत ये साफ कर चुका है कि सिंधु जल संधि रद्द हो चुकी है. इसके बाद अब ये भारत के ऊपर है कि वह कितना पानी छोड़ता है. इससे पहले चिनाब में पानी रोक दिया गया था और अब डैम खोल दिया गया है. इससे पाकिस्तान भारत से ये भी नहीं कह पाएगा कि आपने पानी क्यों छोड़ दिया. इसको लेकर स्थानीय लोग पाकिस्तान की सरकार से सवाल करेंगे.
ओटीटी प्लेटफार्म पर नहीं दिखेगा अब पाकिस्तानी कंटेंट
पाकिस्तान को एक और बड़ी चोट पहुंचाते हुए आज भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में भारत में चल रहे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान के बने किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। भारत सरकार द्वारा यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच लिया गया है। बता दें कि भारत द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अब भारत के ओटीटी प्लेटफार्म पर पाकिस्तानी वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कंटेंट शामिल है। फिर चाहे वे सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों।
ये भी पढ़ें-इधर राजनाथ सिंह ने कहा- ‘जारी है ऑपरेशन सिंदूर’, उधर पाकिस्तान में रो पड़ा शहबाज का सांसद-Video