इधर राजनाथ सिंह ने कहा- ‘जारी है ऑपरेशन सिंदूर’, उधर पाकिस्तान में रो पड़ा शहबाज का सांसद-Video
Operation Sindoor: भारत की ओर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा. ये बड़ा ऐलान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान कहा है. उन्होंने ये भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी होने के कारण इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा नहीं किया जा सकता है. इसी के साथ ही रक्षमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी मारे गए हैं. तो दूसरी ओर पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक सांसद अपनी बात कहते हुए रो पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#WATCH | Former Pakistani Major Tahir Iqbal cries in the Pakistan Parliament.
I pray that Allah protects Pakistanis: Tahir Iqbal#OperationSindoor #IndiaPakistanTensions #IndianArmy #IndianAirForce #OperationSindoor2 #Lahore #Pakistan pic.twitter.com/7MNPf7MLNc
— DD News (@DDNewslive) May 8, 2025
बता दें कि भारत में ऑल पार्टी मीटिंग ऐसे समय पर हुई है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बदला लेने की बात कर रहा है और बीती रात को उसने भारत के 15 शहरों पर हमला भी बोला जिसमें एक जवान शहीद हो गए हैं और स्थानीय निवासी भी मारे गए हैं. हालांकि पाकिस्तान में भी भारत की कार्रवाई से भारी नुकसान हुआ है. तो वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे और भारत को धमकी देते हुए इसकी कीमत चुकाने की बात कही है.
जबकि पाकिस्तान इस बात से डरा हुआ है कि भारत अब कोई और हमला न कर दे. इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली में PMLN (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन) सासंद ताहिर इकबाल के रोने से सामने आय़ा है. बता दें कि PMLN पाक पीएम शहबाज शरीफ की पार्टी है. पाकिस्तानी संसद में ताहिर इकबाल ने कहा कि अल्लाह हमारी हिफाजत करे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भारत देगा मुंहतोड़ जवाब
इस बैठक में शामिल नेताओं को रक्षामंत्री ने बताया कि अगर भारत के लक्षित हमले के मद्देनजर पाकिस्तान कोई सैन्य कदम उठाता है तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं.
पीएम मोदी ने कही ये बात
बता दें कि ऑल पार्टी मीटिंग से पहले पीएम मोदी ने भी अपना मैसेज भेजा और कहा कि इस स्थिति में हम सब साथ हैं और सभी को एकजुट रहना है. मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था. इसी के जवाब में भारत के सैन्यबलों ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अन्य 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया. इस हमले में 100 आतंकी मारे गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर राजनीतिक दल भारतीय सेना की जमकर प्रशंसा कर रहा है तो वहीं पाकिस्तान लगातार इसका बदला लेने की बात कर रहा है.
‘देश जैसा चाहता है…उसी भाषा में देंगे जवाब…’ पहलगाम हमले पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह -Video