भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया…तो वहीं हवाई यात्रियों को दी गई सलाह; हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध की खबर है फर्जी-Video
India-PakistanTension: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया है और पायलट को गिरफ्तार कर लिया है. इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया है। हालांकि इसको लेकर अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। आधिकारिक सरकारी पुष्टि अभी नहीं हुई है.
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। परिचालन सामान्य बना हुआ है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। pic.twitter.com/nG0ax3nQhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
तो वहीं सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों पर खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान के तीन या चार पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया गया है. दूसरी ओर पाकिस्तान में तख्ता पलट की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को हिरासत में ले लिया गया है. शमशाद मिर्जा पाकिस्तान के नए चीफ ऑफ़ आर्मी हो सकते हैं. फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. फिलहाल अभी इस सूचना की पुष्टि नहीं हुई है.
#WATCH | जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। वीडियो एक स्थानीय होटल के बाहर से है।
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) pic.twitter.com/syajxuVlhy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
दूसरी ओर ताजा खबर सामने आ रही है कि लाहौर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास ही एक ड्रोन गिरा है, जिससे पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच गया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं भारतीय सेना ने लाहौर पर हमला कर दिया है. इसी के साथ ही आईएनएस विक्रांत ने करांची पोर्ट पर हमला कर दिया है. फिलहाल अभी इन खबरों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
स्पाइसजेट ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की।
एयरलाइन ने ट्वीट किया, “सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।” pic.twitter.com/rzUhw2E37z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्री सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। एडवाइजरी में ये भी बताया गया है कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है। तो वहीं अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए सलाह जारी की है।
इंडिगो ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
एयरलाइन ने ट्वीट किया, “इन असाधारण समय में, सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की… pic.twitter.com/7u4eA7QkY8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
इसको लेकर अकासा एयर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग हो सके।
अकासा एयर ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में कहा गया है, “भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके। कृपया… pic.twitter.com/GcWMfOaZgc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें। आपके चेक-इन बैगेज के अलावा केवल सात किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले द्वितीयक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
प्रेस सूचना ब्यूरो ने ट्वीट किया, “फर्जी समाचार अलर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत भर के हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दावा फर्जी है। सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है…” pic.twitter.com/koD2K0k8eY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
प्रेस सूचना ब्यूरो ने दी जानकारी
प्रेस सूचना ब्यूरो ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा है कि “फर्जी समाचार अलर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत भर के हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दावा फर्जी है। सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है.”
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक स्थानीय होटल के बाहर का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो को वर्तमान समयनुसार नहीं बताया गया है.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 को भारतीय सेना किया ध्वस्त, कई मिसाइलों को चटाई धूल-Video