पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 को भारतीय सेना किया ध्वस्त, कई मिसाइलों को चटाई धूल-Video
India Pakistan War: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहले तो उसने कायरों की तरह पहलगाम में पर्यटकों को गोली मारी और अब भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद लगातार भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. तो वहीं ताजा हमला उसने जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट पर किया है. हालांकि एयरपोर्ट को पहले ही बंद कर दिया गया था तो दूसरी ओऱ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए हैं.
इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान खुद ही स्वीकार करते दिख रहा है कि भारत ने उसके एफ16 फाइटर जेट को मार गिराया है. इसी के साथ ही वीडियो में दो JF-17 को भी भारत द्वारा मार गिराने की बात को पाकिस्तान ने स्वीकार किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़: जम्मू- जम्मू शहर इस समय हमले की स्थिति में है, जहां रात के आसमान में कई ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते पूरे शहर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है,
भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह एक्शन में हैं और लगातार प्रयास कर रहे हैं कि खतरे को समय रहते पूरी तरह… https://t.co/DxfaDNysgb pic.twitter.com/jAwqpW8S1Q— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 8, 2025
बता दें कि आज रात जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया की तरफ पाकिस्तान ने 8 मिसाइलें दागीं लेकिन राहत की बात ये रही कि इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को समय रहते ध्वस्त कर दिया और कोई भी मिसाइल अपने टारगेट को हिट नहीं कर सकी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय एयर डिफेंस सिस्मट ने 2 JF-17 के अलावा पाकिस्तान के एक फाइटर जेट F-16 को भी मार गिराया है. बड़ी बात ये है कि JF-17 फाइटर जेट को चीन ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए दिया था.
जानें कैसा था JF-17 फाइटर जेट?
बता दें कि चीन से मिले JF-17 की लंबाई लगभग 14.9 मीटर, विंगस्पैन 9.45 मीटर और ऊंचाई करीब 4.77 मीटर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 12,474 किलोग्राम तक होता है. यह विमान रूसी Klimov RD-93 या चीनी Guizhou WS-13 टर्बोफैन इंजन से लैस है, जो इसे लगभग Mach 1.6 (करीब 1,910 किमी/घंटा) की अधिकतम गति प्रदान करता है.
इसके हथियारों में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं. यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं.
बहुत ही बड़ी खबर!
“हमारे F16 फाइटर जेट को भारत ने मार गिराया।
पाकिस्तान ने खुद किया स्वीकार हमारे 2 JF-17 और 1 F16 फाइटर जेट को भारत ने मार गिराया है।” pic.twitter.com/CzwHP5GCqo
— Panchjanya (@epanchjanya) May 8, 2025
ढ़ें-इधर राजनाथ सिंह ने कहा- ‘जारी है ऑपरेशन सिंदूर’, उधर पाकिस्तान में रो पड़ा शहबाज का सांसद-Video