ब्लैक आउट के दौरान नहीं बंद हुई स्कूटी की लाइट…युवक बोला- “लगता है सबसे पहले मैं ही मरूंगा”-Video

Share News

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीमा से सटे कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल अटैक शाम से ही शुरू कर दिया है. हालांकि भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर रही है और ब्लैकआउट जारी है. हालांकि इससे पहले संघर्ष विराम की खबर के बाद से पाकिस्तान की सीमा से सटे शहरों के लोग कुछ राहत महसूस कर रहे थे और अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए घर से बाहर निकले थे.

इसी बीच पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया तो वहीं भारत में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया और जो लोग रास्ते में थे वो रात होने की वजह से फंस गए. कुछ तो इस तरह फंसे कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी का भी जिक्र किया. इसी तरह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बीएस-4 मॉडल की नई तकनीक वाली स्कूटी से परेशान हो गया.

दरअसल ब्लैकआउट होने के कारण वह अपनी स्कूटी की हेडलाइट बंद करना चाहता था लेकिन भारत सरकार की नई एमिशन नीतियों के तहत बीएस-4 वाहनों में ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन (AHO) फंक्शन अनिवार्य कर दिए जाने के कारण जैसे ही उसने स्कूटी स्टार्ट की गाड़ी के साथ ही लाइट खुद बखुद ही जल गई और इसमें लाइट बंद करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता. यह सुविधा सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई थी ताकि दिन में भी वाहनों की विजिबिलिटी बनी रहे, लेकिन ब्लैकआउट जैसे हालातों में यह ‘सुविधा’ लोगों के लिए सजा की तरह जान पड़ी.

वायरल वीडियो में शख्स कहता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि लगता है सबसे पहले मैं ही मरुंगा. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक ने मोबाइल कैमरे पर स्कूटी की हेडलाइट जलती हुई दिखाई है और स्कूटी कंपनी के साथ ही सरकार को भी इसके लिए सधे शब्दों में चेतावनी भी दे डाली.

ये भी पढ़ें-कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की खोली पोल…दुनिया के सामने उजागर किए चार नए झूठ-Video