कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की खोली पोल…दुनिया के सामने उजागर किए चार नए झूठ-Video

Share News

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के तीन दिन बाद संघर्ष विराम शाम को 5 बजे के बाद से हो गया है. इसके बाद भारतीय सेना ने प्रेस ब्रिफिंग की और दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी। शनिवार शाम कॉमेडोर रघु आर नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया.

कमोडोर रघु आर नायर ने सीजफायर को लेकर कहा, “जैसा कि विदेश सचिव ने कहा कि समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेनाओं को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है.” इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं के बारे में हमने आपको जानकारी दे दी है।

इसके बाद प्रेस ब्रीफ में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की ओऱ से फैलाए जा रहे झूठों का खुलासा किया.

झूठ नम्बर एक

कर्नल सोफिया कुरैशी पाकिस्तान के झूठे आरोपों को लेकर कहा कि “पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है।

झूठ नम्बर दो

सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि दूसरे, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, उसकी यह दावा भी पूरी तरह से गलत है।

झूठ नम्बर तीन

कर्नल ने आगे कहा कि तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, यह भी पूरी तरह से गलत है। ये सभी चीजें बिल्कुल सही हैं.

झूठ नम्बर चार

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर झलक है.”

पाकिस्तान को दिए गहरे जख्म

कर्नल सोफिया ने इस दौरान भारत ने पाकिस्तान का क्या-क्या बर्बाद किया, इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने उनके सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एयरफील्ड स्कर्दू, जकूबाबाद, सरगोदा और बुलारी को बहुत नुकसान पहुंचाया. यही नहीं पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया. तो वहीं एलओसी के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्टालेशन और उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर्स और उनके पर्सनल का इतना नुकसान हुआ कि पाकिस्तान की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को ही बर्बाद कर दिया गया. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिर से बात दोहराना चाहूंगी कि भारतीय सेना पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं.

विंग कमांडर ने कही ये बात

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया. हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे।

ये भी पढ़ें-आम नागरिकों को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, हमले में एक सरकारी अधिकारी की मौत…फेक न्यूज से बचें; विदेश सचिव और सेना ने दी बड़ी जानकारी-Video