CBSE News: सीबीएसई ने जारी कि 10वीं-12वीं बोर्ड की डेटशीट… 16 फरवरी से परीक्षा होगी शुरू

November 6, 2026 by No Comments

Share News

CBSE News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की लिस्ट जारी कर दी है. 6 नवंबर 2026 को बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा की तिथियां अपलोड कर दी है.

इस तरह से दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होगी और 9 मार्च 2027 तक संचालित रहेंगी. इस बार बच्चों को 10वीं में कुल 83 विषयों की परीक्षा देनी होगी। इसकी जानकारी वेबसाइट पर बोर्ड ने अपलोड कर दी है.

सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 9 अप्रैल 2027 तक होंगी. छात्रों को कुल 121 विषयों की परीक्षा देनी होगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें.

तो वहीं दोनों कक्षाओं के लिए नियमित कक्षाओं वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएगा. जो इलाके ठंडे हैं वहां पर स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखें अलग रखी गई हैं।

इस तरह से स्कूलों में ये परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक होंगी. छात्रों को इसकी पूरी जानकारी स्कूलों से मिलेगी.

ये भी पढ़ें-जुबां फिसली, दुर्घटना घटी…CM मोहन यादव जेपी नड्डा को बोल गए मुर्दा…Video