UP News: बालकनी की दीवार पर गमला रखने वालों के खिलाफ होगी FIR…जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नोएडा अथॉरिटी ने सभी हाउसिंग सोसाइटियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि फ्लैट की बालकनी की दीवार (पैरापेट वॉल) पर गमला न रखें. अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
नोएडा ऑथारिटी के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि इसको लेकर AOA, बिल्डर और संबंधित फ्लैट मालिक को इस तरह की किसी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। साथ ही ये भी कहा गया है कि बालकनी की दीवारों पर रखे गमले तुरंत हटा लिए जाए. ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बता दें कि नोएडा अथॉरिटी ने यह कदम पुणे में गमला गिरने से एक बच्चे की हुई मौत के बाद उठाया है। ताकि किसी भी तरह की सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके.
इसी लिए नोएडा अथॉरिटी ने ये स्पष्ट किया है कि अगर गमला गिरने से कोई भी घटना हो जाती है, तो इसके लिए सोसाइटी के अध्यक्ष, सचिव, एओए और वहां के बिल्डर और फ्लैट मलिक जिम्मेदार होंगे और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इसी के साथ ही प्राधिकरण की तरफ से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
तो वहीं इस निर्देश के सामने आने के बाद ही एओओ ने सभी सोसायटी को जानकारी दी है और फ्लैट की बालकनी के परपेट वॉल पर रखे गमले हटवाए हैं. क्योंकि अथॉरिटी के निर्देश से ये बात स्पष्ट है कि गमला हटवाने की पूरी जिम्मेदारी भी एओए की होगी. वह सोसाइटी में नोटिस बोर्ड या व्हाट्सएप ऐप ग्रुप पर सोसाइटी में रहने वाले लोगों को एसएमएस कर इसकी जानकारी दे और जल्द से जल्द गमले हटवाए. ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके.
सबसे अधिक सोसाइटी है नोएडा में
मालूम हो कि नोएडा में 100 से ज्यादा सोसाइटी हैं और अक्सर देखा गया है कि लोग बालकनी वॉल पर गमले रख देते हैं. कभी-कभी ये गमले तेज हवा के चलने या फिर किसी अन्य वजह से नीचे गिर जाते हैं. अगर उसी वक्त कोई नीचे हुआ तो वह घायल हो सकता है या फिर उसकी मौत भी हो सकती है जैसा कि हाल ही घटना में देखने को मिला.