Lucknow: बालिका विद्यालय को इस ट्रस्ट ने दिया ये गिफ्ट

Share News

Education News: विद्यालय सदैव ही जन सहयोग से संचालित होते रहे हैं। समाज के संपन्न और सुरुचिपूर्ण व्यक्ति सदैव ही छात्र-छात्राओं के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को विद्यालय को दानस्वरूप देते रहे हैं जिससे पढ़ाई लिखाई, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रह सकें।

बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ में लगातार छात्राओं को विद्यादान के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार, आचार व्यवहार इन सभी की शिक्षा प्रदान की जाती है जिसके सुचारू रूप से संचालन में बहुत सी संस्थाओं का सहयोग भी निरंतर प्राप्त होता रहता है।

इसी क्रम में श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट श्री कनक बिहारी बाजार, चौक, लखनऊ द्वारा विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए आज एक अलमारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि यह ट्रस्ट विद्यालय की आवश्यकता और अपनी क्षमतानुसार लगातार विद्यालय की मदद करता रहता है। ट्रस्ट की मंत्री कंचन अग्रवाल ने स्टील की अलमारी विद्यालय को भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए उनको हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही कंचन द्वारा छात्राओं को अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें-प्राइमरी स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चों का वायरल हुआ Video, BSA ने दिए जांच के आदेश