Lucknow: आपस में भिड़े कांग्रेसी…आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में चले जूते-चप्पल; अजय राय धरने पर-Video

October 11, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त बड़ा बवाल हो गया जब आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद का पदभार ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी करने की शिकायत सामने आई, इसी के बाद समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया और फिर क्या था विवाद इतना बढ़ा कि जूते-चप्पल तक चल गए तो वहीं अजय राय नाराज होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.

सोशल मीडिया पर इस सम्बंध में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कार्यकर्ता हंगामा करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं गाली-गलौज तक देते हुए सुना जा सकता है. इसी बीच एक शख्स जूते से मारते हुए भी दिख रहा है. खबर सामने आ रही है कि नाराज अजय राय और इमरान को वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी मना कर कार्यालय के अंदर ले गए हैं तो वहीं ममता चौधरी पर बदसलूकी करने का आरोप अजय राय ने लगाया है. बता दें कि ये हंगामा पदभार ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की तैयारी के दौरान हुआ. अजय राय प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए अंदर नहीं गए।

लोकतंत्र खतरे में

इस हंगामे के कारण उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कांफ्रेंस में लेटलतीफी हुई तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ये भी चर्चा का विषय रहा कि कांग्रेस में ही एक गुट ऐसा है जो बतौर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को हजम नहीं कर पा रहा है. तो वहीं देर से शुरू हुई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. उन्होंने ये भी कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया लेकिन अब इसकी रक्षा करना हर नागरिक और कार्यकर्ता का दायित्व है।

ये भी पढ़ें-मायावती ने भतीजे आकाश आनन्द को लेकर फिर लिया बड़ा फैसला…अब सौंपी ये जिम्मेदारी