AKTU: इतने छात्रों को मिला टैबलेट…खुशी से खिले चेहरे

Share News

AKTU: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय एवं विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के एमटेक द्वितीय वर्ष के 19 एवं मैनेजमेंट विभाग के 25 छात्रों को टैबलेट दिये गये। टैबलेट पाने की खुशी छात्रों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी.

इस मौके पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जब पहली बार पीएम बनने पर देश को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए डिजिटल हाइवे की रूपरेखा बनायी थी। उसी श्रृंखला में छात्रों को तकनीकी रूप से सबल बनाने के लिए टैबलेट वितरण किया जा रहा है। आज के दौर में बिना नई तकनीकी को अपनाये प्रासंगिक बने रहना कठिन है। क्योंकि यह तकनीकी युग है।

कुलपति ने आगे कहा कि हमें हर हाल में इसे अपनाना होगा। एआई ने हर क्षेत्र में अपनी गहरी पैठ बना ली है। अब तो एआई अपने तीसरे दौर में प्रवेश कर रही है। इसलिए हमें हमेशा खुद को अपग्रेड करते रहना चाहिए। छात्रों से टैबलेट का उपयोग अपनी स्किल्ड को बढ़ाने के लिए करने की अपील की। कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को तकनीकी से जुड़ने पर जोर दे रहा है।

बतौर मुख्य अतिथि बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि सरकार युवाओं को डिजिटल साक्षर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की कोशिक कर रही है। सरकार की मंशानुरूप छात्रों को भी टेक्नोफ्रेंडली बनने पर जोर देना चाहिए। आने वाले समय में देश को तकनीकी रूप से मजबूत युवाओं की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आपका योगदान देश के लिए जरूरी है।

इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तो वहीं अतिथियों का स्वागत वित्त अधिकारी केशव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव रीना सिंह ने दिया। संचालन डॉ. वर्षा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया, कैश के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक, डॉ. अनुज कुमार शर्मा, सहा0 कुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, डॉ0 रवि शर्मा, गौरव राय, डॉ0 गजेंद्र गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान जाकर किए थे ये काम, Videos वायरल