Covid-19: कोरोना की फिर दस्तक…! देश में 257 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता; स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ड मोड पर, इस तरह रहें सतर्क

Share News

Covid-19: भारत में फिर से कोरोना (Covid-19) ने दस्तक दे दी है. इस खबर के सामने आते ही लोगों की आंखों के सामने पांच साल पहले का खौफ तैर गया है. लोग डरे हुए हैं. हालांकि अभी देश में केवल 257 नए मामले सामने आए हैं. फिलहाल ये आंकड़े कम जरूर हैं लेकिन जिस तेजी के साथ देश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं उसने चिंता बढ़ा दी है. तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर आ गया है. हालांकि एक्सपर्ट ने न डरने की सलाह देते हुए जागरुक रहने के लिए कहा है.

दूसरी ओर लोग फिर से मास्क, दूरी और सावधानी की ज़रूरत को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फिर से हमें कोरोना की सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करना होगा ताकि इस महामारी का प्रकोप पूरी तरह से हावी न हो.

बता दें कि हाल ही में एशिया के कुछ हिस्से खासतौर पर हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना के मामले सामने आए थे तो वहीं भारत में भी इसकी दस्तक महसूस की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 19 मई तक देश में कुल 257 मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि सभी मरीजों के लक्षण काफी मामूली है और उनको अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी.

इन शहरों से मिले हैं केस

हालांकि दिल्ली में 24 घंटे में नए केस मिले हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट सामने आई है और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। फिलहाल बैठक में एक्सपर्ट ने कोविड को नियंत्रण में बताया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल चिंता की बात नहीं है लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है. बता दें कि जो मामले सामने आए हैं वो अधिकांश केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव, एयर पॉल्यूशन और लापरवाही इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक

फिलहाल कोरोना के इस मामले को सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय हल्के में नहीं ले रही है और सोमवार को ही स्वाथ्य मंत्रालय ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग बुलाकर कोरोना को लेकर तैयारियों और सचेत रहने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से कहा गया है. इस बैठक में NCDC, ICMR, के साथ ही केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञ व डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने हिस्सा लिया था.

ये हैं लक्षण

बता दें कि इस बार भारत पर ओमिक्रॉन का ही सबवेरिएंट जेएन-1 के ही मामले सामने आ रहे हैं. इसके सबसे पहले लक्षण सिरदर्द, बुखार के साथ ही सूखी खांसी और स्वाद व गंध का जाना है, थकान. सोशल मीडिया पर वायरल एक्सपर्ट की सलाह है कि हमें पहले की तरह ही सतर्क रहना होगा. बता दें कि राहत वाली बात ये है कि जो लोग पहले वैक्सीन लगवा चुके हैं वह इस वेरिएंट में मदद करेगी तो वहीं GEMCOVAC-19 नाम की एक और वैक्सीन है जो कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए ही बनाई गई है और कुछ हाई रिस्क वालों को दी जा रही है. फिलहाल बुजुर्ग और बच्चों को सावधान रहने की जरूरत है.

चिकित्सकों ने दी ये सलाह

AIIMS और ICMR के डॉक्टर्स ने लोगों को सलाह दी है कि भीड़ से बचिए और लगातार हाथ धेते रहें. मास्क पहनें. बुजुर्ग व बच्चे भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें. साथ ही कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को भी सतर्क रहने की जरूत है. साथ ही चिकित्सकों ने सलाह दी है, जिन लोगों को खांसी-जुकाम हो रहा है, वे खुद को अलग रखें और टेस्ट जरूर कराएं।

केंद्र ने दिया ये निर्देश

केंद्र सरकार ने कोविड को लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है. साथ ही कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के लिए भी कहा है. साथ ही अस्पतालों व हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को एक्टिव रखने के लिए भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें-Covid-19: चीन की लैब से लीक हुआ था कोरोना वायरस…! क्या चल सकता है हत्या का मुकदमा? अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट ने चौंकाया