Lucknow University: गवर्निंग बोर्ड सदस्यों की बैठक में बिजनेस एनालिटिक्स पाठ्यक्रम को दी गई मंजूरी

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने 22 मई को गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर गवर्निंग बोर्ड समिति ने BBA (बिजनेस एनालिटिक्स) पाठ्यक्रम की संस्तुति की तथा उसे मंजूरी दी तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को गवर्निंग बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।

गवर्निंग बोर्ड के सदस्य अध्यक्ष गवर्निंग बोर्ड कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय, सदस्य गवर्निंग बोर्ड, डॉ. संदीप गोयल प्रबंध निदेशक, रेडिफ्यूजन, ब्रांड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सदस्य गवर्निंग बोर्ड, वीतिका विक्रांत देवरस उपाध्यक्ष, ब्रांड, मार्केटिंग और डेटा आईएचसीएल, सदस्य गवर्निंग बोर्ड, प्रोफेसर पी.के. सिंह, निदेशक, आई.आई.एम., तिरुचिरापल्ली शामिल हुए। इसी के साथ ही आई.एम.एस. नए परिसर लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित गवर्निंग बोर्ड की बैठक में डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, रजिस्ट्रार लखनऊ विश्वविद्यालय, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक तथा सम्मानित संयोजक प्रोफेसर विनीता काचर, ओ.एस.डी., इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, नया परिसर, लखनऊ विश्वविद्यालय उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-पानी पिला-पिला के मारा…गरम पानी डाल के मारा… प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने रो-रो कर बताई दरिंदगी की कहानी; प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से वार का आरोप-Video