पानी पिला-पिला के मारा…गरम पानी डाल के मारा… प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने रो-रो कर बताई दरिंदगी की कहानी; प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से वार का आरोप-Video

Share News

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित प्रेमी अपने साथ हुई दरंदगी की कहानी बताते हुए दिखाई दे रहा है और उसने प्रेमिका के परिजनों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं तो वहीं इस मामले में हरदोई पुलिस ने जांच की बात कही है.

दरअसल दिल दहला देने वाली ये घटना उस वक्त सामने आई जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था. सीतापुर के महोली निवासी अतुल कश्यप ने रो-रो कर बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था, लेकिन वहां उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो किसी खौफनाक फिल्म की तरह था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि उसे प्रेमिका के घरवालों ने पानी पिला-पिला कर मारा और गरम पानी डालकर मारा.

इसी के साथ ही पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों और गांव के प्रधान ने मिलकर उसे पहले निर्वस्त्र किया और इसके बाद उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया. इतनी यातना देने के बाद भी उनका जी नहीं भरा तो उसके गुप्तांगों पर हथौड़ी से वार किया और नपुंसक बनाने की पूरी कोशिश की गई. पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि उसे जबरन पेशाब तक पिलाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अस्पताल में भर्ती पीड़ित के जख्म उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां कर रहे हैं. पीड़ित के शरीर पर तमाम जख्म दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि घटना के बाद पीड़ित युवक को पुलिस ने गंभीर हालत में आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और सबसे पहले उसे सीएचसी ले गए जहां से पीड़ित को जिला अस्पताल भेजा गया और अब ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है. युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है. तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-बाल पकड़ा और फिर पटक दिया… मामूली विवाद में भिड़ गईं महिलाएं-Video