BJP महिला नेता के अय्याश बेटे का 130 अश्लील Video वायरल…विपक्ष ने बोला हमला; बहू ने लगाए ये गम्भीर आरोप

Share News

Uttar Pradesh: सोशल मीडिया पर एक शख्स के एक-दो नहीं बल्कि 130 अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भाजपा की एक महिला नेता के अय्याश बेटे का है. वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है. बता दें कि हाल ही में भाजपा के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. वह वीडियो में सड़क पर कार रोककर किसी महिला से शारीरिक सम्बंध बनाते हुए दिखाई दे रहे थे और महिला पूरी तरह से नग्न अवस्था में थी.

अभी ये मामला ठंडा नहीं हुआ था कि इस बार भाजपा नेत्री के बेटे की अय्याशी का मामला सामने आने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है. तो वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद उसकी पत्नी ने पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं और दरिंदा तक कह डाला है. मीडिया को दिए बयान में पत्नी ने दावा किया है कि वह उसे सिगरेट से दागता था और बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जिस शख्स के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसकी मां भाजपा के एक मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं. मां के भाजपा से जुड़े होने के कारण विपक्षी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं तो वहीं भाजपा की ओर से इसको लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. तो वहीं सोशल मीडिया से लेकर हर किसी के फोन तक अश्लील वीडियो पहुंचने के बाद भाजपा की बुरी तरह से भद्द पिट रही है. राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिख रहे शख्स के छोटे भाई नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह जिस महिला के साथ बेहद शर्मनाक और अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं उसने भी अपने पति को छोड़ रखा है और शहर की ही रहने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं।

पत्नी ने लगाए गम्भीर आरोप

तो वहीं अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद ही भाजपा नेत्री की बहू का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भाजपा नेत्री के बेटे यानी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर उसे दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। बता दें कि करीब चार साल से भाजपा नेत्री के बेटे के साथ उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले ही पति के सिगरेट से दागे जाने के कारण पत्नी ने पुलिस को बुला लिया था लेकिन राजनीतिक परिवार से मामला जुड़ा होने के कारण मामला रफा-दफा हो गया.

विपक्ष हमलावर, भाजपा चुप

सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो के बाद सियासत तेज हो गई है. जहां एक ओर सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर है. विपक्ष का कहना है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने अब धीरे-धीरे आने लगी है। जनता इसका जवाब भी देगी तो वहीं विपक्ष पुलिस-प्रशासन कार्रवाई न करने का भी आरोप लगा रहा है.

तो दूसरी ओर जहां एक ओर इस पूरे मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है और महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से मना कर रहा है. फिलहाल देखना ये है कि भाजपा अब इस मुसीबत से खुद को कैसे बाहर निकालती है और अपनी संस्कारी छवि को कैसे बचाती है?

आखिर कैसे वायरल हुए 130 वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल 130 अश्लील वीडियो को लेकर ये बात चर्चा का विषय बन गई है कि आखिर इन वीडियोज को किसने वायरल किया? सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं इस वीडियो को वीडियो में दिख रही महिला यानी युवक की प्रेमिका ने तो वायरल नहीं किया या फिर खुद ही युवक ने वीडियो वायरल किए. या फिर किसी अन्य माध्यम से ये वीडियो वायरल हुए हैं.

ये भी पढ़ें-चीफ इंजीनियर के घर पड़ी रेड… तो खिड़की से फेंकने लगा नोटों के बंडल….मिले इतने करोड़- Video Viral