डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे वृंदावन…संत प्रेमानन्द महाराज ने दी ये जरूरी सलाह-Video
Premanand Maharaj: वृंदावन धाम के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज (Premanand Maharaj) से मिलने के लिए आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने संत दर्शन करने के साथ ही महाराज के प्रवचन भी सुने.
इस मौके पर संत प्रेमानंद महाराज ने डिप्टी सीएम (Brijesh Pathak) को धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के साथ ही गोसेवा करने और ब्रजभूमि की पवित्रता और युवा पीढ़ी में आध्यात्मिक चेतना जगाने जैसे विषयों को लेकर मार्गदर्शन किया. तो वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संत के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि ब्रजभूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पूज्य संतों का आशीर्वाद ही हमारे कार्यों की दिशा तय करता है। इस दौरान आश्रम में हरि नाम संकीर्तन गूंज रहा था और भक्त राधा रानी का नाम जप कर रहे थे.
Deputy CM, Uttar Pradesh से पूज्य महाराज जी की क्या वार्ता हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/jqfqptlwd4
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) June 5, 2025
ये भी पढ़ें-टेंशन के टेंशन बन जाओ…संत प्रेमानन्द महाराज ने दी ये बड़ी सलाह-Video