Delhi Fire: अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए कूदे लोग-Video

June 10, 2025 by No Comments

Share News

Delhi Fire: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शब्‍द अपार्टमेंट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से अपार्टमेंट में फंसे लोगों ने जान बचाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान तीन लोग ऊपरी मंजिल से कूद गए. फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे गम्भीर रूप से घायल हैं.

तो वहीं आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की. तो वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रा है. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसी के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रेस्क्यू की कोशिश कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आग की आसमान छूती लपटें साफ देखने को मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि पहले अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर आग लगी और फिर आग तेजी से फैलती हुई नीचे के फ्लोर को भी कब्जे में ले लिया।

तो वहीं अपार्टमेंट से तीन लोगों के नीचे गिरने की खबर भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये लोग आग लगे अपार्टमेंट में फंसे थे और निकालने की कोशिश में नीचे गिर गए. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

ये भी पढ़ें-ढाबा मालिक ने कबूल किया जुर्म…3 साल से थूक लगाकर बना रहा था रोटी; बजरंगदल ने की ये मांग-Video