ढाबा मालिक ने कबूल किया जुर्म…3 साल से थूक लगाकर बना रहा था रोटी; बजरंगदल ने की ये मांग-Video
Saharanpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखाई दे रहा है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है. बता दें कि इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं और पुलिस ने कार्रवाई भी की है फिर भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. तो वहीं ताजा मामला सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र के एक ढाबे से आया है.
बताया जा रहा है कि थूक लगाकर रोटी बनाने वाला शख्स ढाबा मालिक है और वह 3 साल से इसी तरह रोटी बना कर लोगों को खिला रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कई हिंदू संगठन व बजरंग दल मौके पर पहुंचे और ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और थाना बेहट पहुंचे. थाने में हिंदू संगठनों ने लिखित तहरीर दी और आरोपी शख्स के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की.
हिंदू संगठनों का कहना है कि इस तरह से रोटी पर थूक लगाकर खाना खिलाना हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे कृत्य करने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए. तो दूसरी ओर शिकायत मिलते ही पुलिस ने कुछ ही देर में ढाबे से युवक शाहिद पुत्र दानिश को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी देहात सागर जैन ने का बयान इस सम्बंध में वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि थाना बेहट का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. तहरीर प्राप्त हो चुकी है और वीडियो की जांच हो रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हो चुका है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस पूछताछ में ढाबा संचालक मोहम्मद शमी ने बताया कि शाहिद 3 साल से उनके यहां काम कर रहा है और उसको इसी तरीके से रोटी बनाने की आदत है. उनके होटल को खुले हुए 16 साल हो चुके हैं. उनके होटल पर हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग खाना खाने आते हैं. मोहम्मद शमी ने बताया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाया है, वे होटल में शराब पीना चाह रहे थे. इस पर उनको मना किया गया तो उन्होंने यह वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ब्रेकिंग
सहारनपुर :- एक बार फिर सामने आया थूक जिहाद……रोटी पर थूकते हुए कैमरे में कैद हुआ युवक…….युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल……वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ नें की कार्रवाई की मांग…..#saharanpur #uppolice @digsaharanpur pic.twitter.com/WieUKjhux3
— The Right Media | द राईट मीडिया (@trm_show) June 9, 2025