अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच जाएंगे आजमगढ़ से गोरखपुर…कई जिलों को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन-Video
Gorakhpur Link Expressway: आज यानी शुक्रवार से उत्तर प्रदेश की जनता को बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे मिल गया है. यानी आज से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर जनता को सौंप दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पल को एतिहासिक क्षण बताया है. इसका निर्माण कार्य लगभग 7283.28 करोड़ की लागत से पूरा हुआ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एक्सप्रेसवे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है “91.35 कि. मी. लम्बे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ विकास, विश्वास और वैभव की नई उड़ान भर रहा है। गोरखपुर को आजमगढ़ सहित कई जिलों से जोड़ने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, पर्यटन विकास एवं निवेश के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।”
#WATCH आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…भाजपा की डबल इंजन सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है…8 साल पहले आजमगढ़ का नाम लेने… pic.twitter.com/rpTeNMKIrI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है। इसी के साथ ही बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. 8 साल पहले आजमगढ़ का नाम लेने से लोग डरते थे. आजमगढ़ अब विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ चुका है.”
‘पूर्वांचल’ की प्रगति, समृद्धि और आर्थिकी को नई गति प्रदान करने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण हेतु जनपद आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/LMIEzcXXie
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2025
बता दें कि अभी आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचने में करीब 5 घंटे लगता है लेकिन इस एक्सप्रेस वे से मात्र दो घंटे में ही गोरखपुर पहुंचा जा सकेगा. माना जा रहा है कि ये एक्सप्रेस वे प्रदेश की आधारभूत संरचना में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। आजमगढ़ मुख्यालय से गोरखपुर की दूरी 100 किमी है। तो वहीं फूलपुर तहसील के चकिया सलारपुर से गोरखपुर की दूरी 160 किमी थी। अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जोड़ दिया गया है तो यह दूरी जहां आजमगढ़ से बढ़ रही है तो वहीं, चकिया सलारपुर से यह दूरी 70 किमी घट गई है।
वर्तमान में आजमगढ़ से गोरखपुर की 100 किमी की दूरी पांच घंटे में तय होती थी, लेकिन अब यह डेढ़ से दो घंटे में तय हो सकेगी। वहीं फूलपुर तहसील क्षेत्र से भी इतना ही समय लगेगा। लोकार्पण से लोगों की यात्रा सुगम होगी। तो वहीं आजमगढ़ से करीब 60 किमी दूरी बढ़ी तो जरूर लेकिन एक्सप्रेस-वे होने के कारण यात्रा सुगम होगी और तेज गति से वाहन चलाते हुए कम समय में गोरखपुर पहुंच सकते हैं।