Lucknow: कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या… सुसाइड नोट में लिखी वजह-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की रात कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह तीनों की लाशें फ्लैट पर मिलने से हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मुंह से झाग निकल रहा था जिससे जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है।
घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के नक्खास के अशरफाबाद की है। यहां रहने वाले कपड़ा कारोबारी शोभित की राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान है. सोमवार सुबह इस खबर के जानकारी घरवालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया. मृतकों के पास से पास में रखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। कपड़ा कारोबारी शोभित की उम्र 48 वर्ष तो वहीं पत्नी सुचिता की उम्र 45 और बेटी ख्याति की उम्र 16 साल है.
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित करने शुरू कर दिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पड़ोसी कह रहे हैं गृह कलह की बात
पड़ोसियों का कहना है कि गृह कलह के चलते ही आत्महत्या की गई है. तो वहीं सुसाइड नोट में अलग बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को कई बिंदुओं से जांच पड़ताल कर रही है.
सुबह नहीं खुला कमरे का दरवाजा
भाई शेखर रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी था। इसके बाद चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा तो अंदर शोभित रस्तोगी अपनी पत्नी और बेटी के साथ जमान पर पड़े हुए थे और मुंह से झाग निकल रहा था. इस पर तुरंत ही तीनों को पुलिस ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट की अभी चल रही है जांच
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि “आज सुबह 112 पर एक व्यक्ति के बारे में कॉल आया कि उसने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के सदस्य पहले से ही मौजूद थे और उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने जहर खा लिया है और तीनों की मौत हो गई है। जहर खाने के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच चल रही है। हमें बताया गया है कि एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन अभी तक उसकी जांच नहीं की गई है।”
VIDEO | Lucknow: On recovery of three bodies in a flat in Ashrafabad area, DCP West Vishwajeet Srivastava says: “This morning, a call was received on 112 about a person who had allegedly consumed something toxic and died. When police reached the spot, family members were already… pic.twitter.com/tBp8y1b5Hf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2025
ये भी पढ़ें-बीच सड़क युवती को शख्स ने डंडों से पीटा…Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई