बीच सड़क युवती को शख्स ने डंडों से पीटा…Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

June 29, 2025 by No Comments

Share News

Ghaziabad: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक युवती को डंडों से पीट रहा है और सड़क पर लोग आ-जा रहे हैं. इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये वीडियो गाज़ियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी इलाके से सामने आय़ा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक युवती को पीट रहा है लेकिन सड़क पर आस-पास से गुजर रहे लोग इसे रोकने तक की कोशिश नहीं कर रहे हैं तो वहीं बीच सड़क मदद के लिए चिल्लाती युवती को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया. 

घटना को लेकर एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने मीडिया को बताया कि ये घटना 26 जून 2025 की है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. दरअसल पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मार्केट में घूम रही थी। इसी दौरान एक परिचित महिला से उसकी कहासुनी हो गई. इस पर महिला ने मौके पर अपने पति हर्ष को बुला लिया और उससे युवती की पिटाई करवाई.

एसपी ने आगे कहा कि फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और पीड़िता की तहरीर पर तत्काल FIR दर्ज करने के बाद ही आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-कुश्ती लड़ते-लड़ते पहलवान की अचानक हुई मौत…मचा हड़कंप- Video