सोमवार यानी 7 जुलाई को हो सकती है पूरे देश में छुट्टी…? हर कामकाजी व्यक्ति कर रहा सरकार के इस फैसले का इंतजार
Muharram Holiday: सोमवार यानी सात जुलाई 2025 को पूरे देश में क्या सार्वजनिक अवकाश रहेगा? इस सवाल को हर कामकाजी व्यक्ति पूछ रहा है. माना जा रहा है कि अगर सोमवार को छुट्टी रहती है तो फिर कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी और उनको एक्सटेंडेड वीकेंड मिल जाएगा क्योंकि कॉरपोरेट सेक्टर में शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है और अगर सोमवार को भी सरकार छुट्टी घोषित करती है तो फिर मजे ही मजे हैं.
कहा जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो बीएसई और एनएसई सहित स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे. यानी वित्तीय मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. तो वहीं स्कूल, बैंक, सरकारी और निजी संस्थान भी सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. इसी के बाद यहां अवकाश घोषित किए जाएंगे.
वैसे तो देश में मुहर्रम का त्योहार 6 जुलाई (रविवार) को मनाया जाएगा लेकिन चांद दिखने पर यह 7 जुलाई तक स्थगित हो सकता है. यह इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. क्षेत्रीय स्तर पर चांद दिखने की पुष्टि के बाद अधिसूचनाएं जारी होंगी. क्योंकि ये त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है. यही वजह है कि इसी के बाद स्पष्ट होगा कि अवकाश 6 को होगा या फिर 7 जुलाई को. इस कारण अवकाश की तारीख में बदलाव होने की संभवना मानी जा रही है.
तो इसी बीच ये भी माना जा रहा है कि इसको लेकर सरकार की ओर से इस संबंध में जल्द आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. कहा जा रहा है कि यदि चांद के दर्शन के आधार पर 7 जुलाई को अवकाश घोषित होता है, तो यह एक राष्ट्रीय अवकाश हो सकता है लेकिन यह सभी राज्यों में लागू नहीं हो सकता.
इस तरह से कहा जा रहा है कि अगर 7 जुलाई को सरकार राष्ट्रीय अवकाश घोषित करती है तो सरकारी के साथ ही निजी स्कूल, बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि बैंक से सम्बंधित कार्य को खत्म कर लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
जानें क्या है मुहर्रम का महत्व
मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है. दुनिया भर के मुसलमान इसको नये साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं. खासतौर से शिया मुसलमानों के लिए आशूरा का दिन महत्वपूर्ण माना गया है.