Lucknow University: अडानी सीमेंट कंपनी में इन 10 बीटेक छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 2025 बैच के 10 छात्रों का चयन अडानी सीमेंट कंपनी में हुआ है। नियुक्त किए गए छात्रों को ₹3.12 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज प्राप्त हुआ है।

इस खास मौके पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ए. के. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं है. तो वहीं प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया में रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग एवं पर्सनल इंटरव्यू के दौर शामिल थे, जिनमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन छात्रों का हुआ चयन

चयनित छात्रों के नाम हैं उत्सव सिंह, अनुभव सिंह, शिवम यादव, दीपक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आनंद प्रकाश दुबे, अभय सिंह, आकाश गुप्ता, वैभव पाल और अमरेन्द्र मणि।

ये भी पढ़ें-अद्भुत…भारत में ये झरना बहता है उल्टा; पानी नीचे के बजाए जा रहा है ऊपर-Video