अद्भुत…भारत में ये झरना बहता है उल्टा; पानी नीचे के बजाए जा रहा है ऊपर-Video

Share News

Ajab Gajab Viral Video: सच प्रकृति कितनी अद्भुत होने के साथ ही सुंदर और आश्चर्य से भरी हुई है. यही वजह है कि प्रकृति को ही निर्माण करने वाला है और नष्ट करने वाला भी कहा दाता है. इसकी अनोखी लीला को देखकर दिमाग चकराए बगैर नहीं रह सकता. इसका जाता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Video) में देखने को मिल रहा है. दरअसल इस वीडियो में एक झरने का पानी ऊपर जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि अक्सर हम सभी ने झरने का पानी नीचे आते हुए ही देखा है.

भारत के इस हिस्से में स्थित है ये झरना

इस वीडियो को जिसने भी देखा वह आश्चर्य में पड़े बगैर नहीं रह सका. तो वहीं यहां ये बात आपको जरूर बता दें कि ये अनोखा झरना विदेश में नहीं बल्कि हमारे भारत (India) में ही है. ये वीडियो महाराष्ट्र (Maharashtra) में वेस्टर्न घाट के पहाड़ी इलाके नानेघाट का है. इस झरने का पानी नीचे आने के बजाए ऊपर की ओर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस झरने का वीडियो कुछ सालों पहले एक इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी ने पोस्ट किया था जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ट्विटर यानी एक्स यूजर सुशांत नंदा (@susantananda3) ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. वह एक रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी हैं और 2022 में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्यों बहता है ये झरना ऊपर की ओर?

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सुशांत ने झरने का पानी ऊपर जाने की वजह लिखते हुए कहा है, जब हवा की गति गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर और विपरीत होती है तो उस समय पश्चिमी घाट पर्वतमाला के नानेघाट में पानी अपने चरम पर होता है.यानी हवा इतनी तेज होती है कि पानी ऊपर की ओर उड़ते हुए दिखाई देता है या ये कहें कि हवा पानी को ऊपर की ओर उड़ा ले जा रही है. मानसून की खूबसूरती। ये वीडियो लगातार तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और प्रकृति के इस खुबसूरत नजारे को देखने के लिए साल भर लाखों लोग यहां पर पहुंचते हैं. (photo credit Susanta Nanda IFS (Retd) @susantananda3 )

ये भी पढ़ें-खेत जोतने के लिए पत्नी संग बुजुर्ग किसान खुद ही बन गए बैल…दिल हिला देने वाला Video वायरल; एक्टर सोनू सूद ने दिया ये ऑफर