स्कूटी पर जा रही लड़कियों का बीच सड़क हुआ खतरनाक एक्सीडेंट…Video

July 10, 2025 by No Comments

Share News

Road Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क पर पड़े पत्थर पर स्कूटी चढ़ने के कारण अनियंत्रित हो जाती है और लड़कियां स्कूटी से गिर पड़ती हैं. गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल की जा रही है.

दरअसल ये वीडियो X पर @NazneenAkhtar23 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है- देखिए पापा की परी को ओवरटेक कर रही थी और ओवरटेक करने का नतीजा आपके सामने है। जबकि सही मायने में लड़कियों का एक्सीडेंट ओवरटेक करने से नहीं हुआ बल्कि सड़क पर पड़े पत्थर के कारण हुआ जिसे स्कूटी चला रही लड़की नहीं देख सकी. तो वहीं गलत जानकारी देने पर सोशल मीडिया यूजर्स  @NazneenAkhtar23 को जमकर लताड़ रहे हैं.

अधिकतर यूजर्स का कहना है कि दुर्घटना की वजह पत्थर है, ना कि ओवरटेक। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है बीच रस्ते में पत्थर पड़े होने से गिरी है बेचारी, इसमें इसकी कोई गलती नहीं। एक अन्य यूजर ने कहा गलत संदेश मत दिया करो लोगों को… पत्थर आया है रोड पर, सही से देखो फिर लिखो कोई ओवरटेक नहीं हुआ फिलहाल ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. हालांकि वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां सुरक्षित बच गईं. दोनों लड़कियों को मामूली चोट आई. फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद हमें सीख लेनी चाहिए कि सड़क पर कोई भी वाहन चलाते वक्त हमें सतर्क रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Earthquake in Delhi-NCR: जोर-जोर से हिलने लगा छज्जा…दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके से सहम गए लोग-Video