लखनऊ के डॉक्टरों ने बता दिया मरा…रोते-बिलखते परिजन ले जा रहे थे अंतिम संस्कार को रास्ते में जिंदा हो गए मजदूरों के वरिष्ठ नेता
Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेवरही के पूर्व नगर पंचायत सभासद और गन्ना फैक्ट्री के मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ के वेदांता अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान मृत्यु होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की थी.
इसके बाद रोते-बिलखते परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ से लेकर कुशीनगर जा रहे थे, लेकिन गोरखपुर के हेतिमपुर क्षेत्र के पास अचानक उनके शरीर में हलचल हुई. इसके बाद तुरंत ही परिजनों ने एंबुलेंस को मोड़ दिया और सीधे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रेम शंकर सिंह को यहां भर्ती कराया.
ताजा खबर सामने आ रही है कि अभी उनको इलाज जल रहा है. डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। इस चमत्कारिक घटना के बाद से परिजनों के साथ ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें-निवास प्रमाण पत्र का अजब-गजब खेल…पिता ‘मोबाइल’ और मां ‘बैटरी’…बेटे का नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश